-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

जब मुलायम सिंह यादव को 20 साल छोटी साधना गुप्त से प्यार हो गया,

Thursday, April 29, 2021 | Thursday, April 29, 2021 WIB

लखनऊ.  मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था. इन्हीं के बेटे हैं (Akhilesh Yadav) अखिलेश यादव. मालती देवी 2003 में गुजर गईं. मगर उनके जिंदा रहते हुए ही मुलायन ने तलाकशुदा साधना गुप्ता से शादी कर ली थी. 


अखिलेश यादव और उनकी सौतेली मां साधना गुप्ता के बीच रिश्ते को लेकर साल 2017 में खूब सुर्खियां उड़ रही थी.   अखिलेश यादव की बायोग्राफी 'बदलाव की लहर' में मुलायल सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना (Sadhana Gupta) की लव स्टोरी के बारे में बताया गया है.


 80 के दशक में मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) ने अपने से करीब 20 साल छोटी तलाकशुदा साधना गुप्ता पर दिल हार बैठे थे. 


साधना गुप्ता (Sadhana Gupta)  के तब पहले पति से एक बेटा भी था जिन्हें अब आप प्रतीक यादव (Pratik Yadav) के नाम से जानते है.

yyyyyy

मुलायम सिंह परिवार के करीबी रहे कुछ लोग बताते हैं कि...साधना गुप्ता तब एक पार्टी कार्यकर्ता हुआ करती थी. इसी दौरान मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav)और साधना गुप्ता के बीच नजदीकिया बढ़ने लगी 


कुछ दिन बाद मुलायम सिंह की मां की तबियत खराब हुई इस दौरान साधना गुफ्ता ने उनकी मां की देखभाल और सेवा की जिसकी वजह से मुलायम उनके और भी ज्यादा करीब हो गए.


1990  के दशक के बाद दोनों के बीच चल रही प्रेम कहानी सरेआम होने लगी..कहते है इसकी जानकी मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी और उनकी मां को भी हो चुकी थी...यही वजह है कि (Mulayam Singh Yadav) मुलायम सिंह यादव आधिकारिक तौर पर साधना को अपनी पत्नी का दर्जा नहीं दे पा रहे थे. 


कहते हैं कि साल 2000 आते-आते प्रतीक यादव के स्कूल फॉर्म में अभिभावक के नाम की जगह मुलायम का नाम लिखवा दिया गया था जिसके बाद फिर दोनों मुलायम और साधना के रिश्ते की हवाएं उड़ने लगी थी...हालांकि 2003 तक पहली पत्नी के रहते हुए मुलायम ने साधना गुप्ता को खुलेदौर पर अपनी पत्नी का दर्जा नहीं दिया.


लेकिन यह भी सच है कि, कहा हो या न कहा हो, मालूम पूरी दुनिया को था. कि साधना उनकी पत्नी ही हैं. साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती और अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav)की मां का निधन हो गया. इसके बाद 23 मई, 2003 को मुलायम ने आधिकारिक तौर पर साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया. 


हलांकि अखिलेश यादव पिता के इस फैसले से खुश नहीं थे. कहा जाता है कि अखिलेश यादव के अपनी सौतेली मां साधना से रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं...हालांकि कभी भी अखिलेश या फिर साधना गुप्ता ने इसके बारे में नहीं कबूला है.


साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान यादव परिवार में टकराव की वजह साधना गुप्ता को ही बताया जा रहा है...उसके बाद साधना गुफ्ता ने एक इंटरव्यू में पहली बार अखिलेश (Akhilesh Yadav) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की...उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि प्रतीक यादव और अखिलेश उनकी दो आंखें हैं 


साधना ने तब कहा था कि अखिलेश ने आज तक कभी उनसे ऊंची आवाज में बात तक नहीं की है...वहीं परिवार में हो रहे टकराव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर मुझे ये करना होता तो बहुत पहले ही मैं यह करती..थी परिवार में जो हो रहा है इससे मुलायम भी बहुत ज्यादा आहत हैं.



साधना गुप्ता भले ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपनी एक आंख बताती हो लेकिन एक सच यह भी है कि अखिलेश यादव या फिर उनकी पत्नी डिंपल यादव शायद ही किसी कार्यक्रम में साधना गुप्ता के साथ नजर आए 


कहा तो यह भी जाता है कि अखिलेश नहीं चाहते की उनकी सौतेली मां मैनपुरी में रहे इसीलिए साधना गुप्ता लखनऊ में ही रहती हैं...साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव फिलहाल राजनीति से दूर हैं...और बॉडी बिल्‍डिंग के साथ ही लखनऊ में ही एक हाईप्रोफाइल जिम चलाते हैं...

×
Latest Updates Update